सोनौली: सेमरातर चौराहे पर बाइक–टेलर की भीषण टक्कर, युवक की मौत
सोनौली: सेमरातर चौराहे पर बाइक–टेलर की भीषण टक्कर, युवक की मौत
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के सेमरातर चौराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और टेलर की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान उदय राज चौधरी (28 वर्ष) पुत्र भीम नारायण चौधरी, निवासी परसा मलिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उदय राज किसी कार्य से गोरखपुर गए हुए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरातर चौराहे के पास उनकी बाइक की टक्कर तेज रफ्तार टेलर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय राज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर सोनौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं, युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





