हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसहर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसहर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसहर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
देश का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भारतीय परंपरा, संस्कृति और समृद्धता के बीच ध्वजारोहण किया गया।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, नौतनवा में ध्वज फहराकर एनसीसी के छात्रों द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जन्मेजय सिंह सहित नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, राजाराम जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, संतोष पांडेय, राहुल दुबे सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसइसी क्रम में उन्होंने नौतनवा बालिका इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण कर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसभारत नेपाल के सोनौली कस्बे में स्थित नव ज्योति स्कॉलर एकेडमी द्वारा निकल गए भव्य झांकी का विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया और झांकी को रवाना किया या झांकी विद्यालय परिसर से चलकर भारत नेपाल की मुख्य द्वार तक पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भ्रमण करते हुए भारत माता की जयकारे लगाते हुए वीर शहीदों का नमन किया। विधायक नौतनवा का विद्यालय की प्रचार प्रबंधक शिरीष पांडे ने फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा

वहीं नौतनवा नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को फहराकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय प्रथम, जीयस मॉडर्न एकेडमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मधुबन इंटर कॉलेज, के.पी. गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्य, राकेश जायसवाल, जय प्रकाश मद्धेशिया, लल्लू जायसवाल, राहुल दुबे, अभय कुमार, प्रमोद गौतम, दुर्गेश कुमार सहित प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे नगर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे