नौतनवा नगर पालिका की कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई

नौतनवा नगर पालिका की कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई

नौतनवा नगर पालिका की कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाईनौतनवा नगर पालिका की कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
किसी भी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद आयोजित विदाई समारोह उनके वर्षों के समर्पण, योगदान और कार्यकाल की यादों को सम्मानित करने का एक भावनात्मक अवसर होता है। इसी क्रम में आज नौतनवा नगर पालिका की कर्मचारी राजू बाला के सेवानिवृत्त होने पर पालिका सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी राजू बाला को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित पालिका कर्मियों ने भी अपनी ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल को याद किया।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आज अपने सबसे निकटतम कर्मी को विदा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि “आपके बिना यहां सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा। इतने कम समय में भी आपके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा है। आप एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर्मी रही हैं। मुझे आशा है कि सेवानिवृत्ति के बाद आपका जीवन भी सुखद और संतोषपूर्ण रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से सहकर्मियों के बीच आत्मीयता और सम्मान की भावना और अधिक प्रगाढ़ होती है।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विंदु सिंह, राजन वर्मा, अफरोज, सरवन, अमित कन्नौजिया, विकास मौर्या, कमलेश, आनंद गौड़ तथा प्रमोद पाठक सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राजू बाला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे