नौतनवा विधायक ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, किए कंबल वितरित

नौतनवा विधायक ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, किए कंबल वितरित

नौतनवा विधायक ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, किए कंबल वितरितनौतनवा विधायक ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, किए कंबल वितरितनौतनवा विधायक ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, किए कंबल वितरित
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस क्रम में उन्होंने (1) ग्राम रघुनाथपुर, (2) ग्राम गौहरपुर तथा (3) ग्राम खालिकगढ़ के मंगरहिया चौराहे पर पहुंचकर सम्मानित नागरिकों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण हेतु मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा।
इस अवसर पर विधायक ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए ठंड से बचाव के लिए वहां उपस्थित ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण भी किया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे