नौतनवा: बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डांस डे, बच्चों ने जमकर किया डांस

नौतनवा: बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डांस डे, बच्चों ने जमकर किया डांस

नौतनवा: बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डांस डे, बच्चों ने जमकर किया डांस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में आज डांस डे बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के डांस के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें डांस करके भी दिखाया गया। बच्चों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और खूब मस्ती करते हुए नृत्य किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डांस एक सुंदर कला है। डांस करने से हम खुश रहते हैं, हमें ऊर्जा मिलती है, यह हमें एक्टिव और पॉजिटिव बनाए रखता है। उन्होंने यह भी बताया कि डांस बच्चों में आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) बढ़ाने में बहुत मदद करता है।
डांस डे सेलिब्रेशन में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों में शानवी, अर्पिता, श्री, प्रीतम, कृतिका, रक्षा, मरियम, किरनप्रीत, आरुहि, आयत, ऋषिका, अद्रीका, सामर्थ, अंश, रवनीत सहित अन्य बच्चे शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बच्चों का पूरा सहयोग किया। टीचर्स मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, प्रियंका, ईशा, अंजली, मनिता, प्रीती, श्रद्धा, आंशिक, इशिता और रिंकल की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और भी सफल रहा।
पूरे स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे