मदरी महदेइया–शाहपुर लिंक मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास आज

मदरी महदेइया–शाहपुर लिंक मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास आज

मदरी महदेइया–शाहपुर लिंक मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास आज

मदरी महदेइया–शाहपुर लिंक मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास आज भगवानपुर चौराहे पर विधायक ऋषि त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत 

विधायक नौतनवा करेंगे भूमि पूजन, क्षेत्र में उत्साह का माहौल
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मदारी महदेइया से होकर शाहपुर तक जाने वाले लिंक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ आज किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष और उत्साह देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मार्ग के निर्माण से करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा, वहीं सुंदरीकरण कार्य से क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आज मदारी महदेइया, शाहपुर सहित आसपास के प्रमुख गांवों के लोग मार्ग पर जगह-जगह विधायक नौतनवा का भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विधायक नौतनवा आज वाहनों के बड़े काफिले के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार जमुहानी चौराहे पर शिलान्यास एवं भूमि पूजन की औपचारिकता पूरी करेंगे। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस सड़क के निर्माण से विकास को नई गति मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे