शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत– बृजेश मणि त्रिपाठी

शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत-- बृजेश मणि त्रिपाठी

शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत– बृजेश मणि त्रिपाठी
पुलवामा हमले की 7वीं बरसी: नौतनवा में शहीद प्रदीप थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शनिवार को नौतनवा नगर में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शहीद प्रदीप थापा के शहीद स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि, “आज का दिन हमारे देश के लिए एक बेहद दुखद दिन था। हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य और पराक्रम के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। इस काले दिन को याद कर आज भी हर भारतीय की आंखें नम हो जाती हैं।”
उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर , अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी व प्रमोद पाठक सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे