डीएम संतोष शर्मा व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

डीएम संतोष शर्मा व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

डीएम संतोष शर्मा व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
आई एन न्यूज महराजगंज:
संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में विभिन्न बैरकों की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने पाकशाला (रसोईघर) का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति को परखा। साथ ही जेल अस्पताल का भी अवलोकन किया गया, जहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। कुछ बंदियों ने स्वास्थ्य एवं अन्य दैनिक आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दे उठाए, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हों।
निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को नियमित मॉनिटरिंग, स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे