सोनौली में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अध्यक्ष सोनौली हबीब खान विधायक का स्वागत करते हुए

सोनौली में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल एवं हरि नारायण लोधी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण की प्रक्रिया नवीन कुमार द्वारा संपन्न कराई गई। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, एसडीएम नौतनवा, अधिशासी अधिकारी सोनौली राहुल यादव सहित सभी सभासदों द्वारा बुके एवं फूल-मालाओं से भव्य रूप से किया गया।
समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए प्रमुख रूप से व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र जायसवाल, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आए प्रतिनिधि—भैरहवा अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, बेलहिया अध्यक्ष पशुपति कांदू, पूर्व सभासद राजू गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नव-शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों ने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे