नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी सोनौली में आज मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव, तैयारियां पूरी

नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी सोनौली में आज मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव, तैयारियां पूरी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क।
सोनौली नगर स्थित ‘नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी’ (NJSA) अपने गौरवपूर्ण शैक्षिक सफर के 20 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस खास मौके के लिए विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कलात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से एक यादगार और सुनहरी शाम सजाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए बच्चे अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक शिरीष पांडे ने नगरवासियों, अभिभावकों, शुभचिंतकों और मित्रों से अपील की है कि वे समय से विद्यालय परिसर में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक होगी।
उन्होंने सभी से इस आयोजन में शामिल होकर शिक्षा और संस्कार के इस संगम का आनंद लेने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम का विवरण: दिनांक: 02 अप्रैल 2026
समय: शाम 05:00 बजे से स्थान: NJSA कैंपस
विद्यालय परिवार ने सभी को इस विशेष अवसर पर सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि उन्हें आप सभी की उपस्थिति का बेसब्री से इंतजार है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे