विपक्ष पर साधा निशाना, बोले ऋषि त्रिपाठी जो 40 साल में नहीं हुआ, हमने कर दिखाया
विपक्ष पर साधा निशाना, बोले ऋषि त्रिपाठी जो 40 साल में नहीं हुआ, हमने कर दिखाया
सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण का भूमि पूजन, विधायक ऋषि त्रिपाठी बोले—चार वर्षों की मेहनत रंग लाई.
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लक्ष्मीपुर विकासखंड स्थित रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। ऋषि त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। पूजा का कार्य पंडित कृष्ण कुमार पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए वे पिछले चार वर्षों से लगातार विधानसभा में आवाज उठाते रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग को स्वीकृति दी। लगभग 26.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम को सौंपा गया है।
विधायक ने अपने संबोधन में दावा किया कि वर्ष 2022 के बाद नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब सड़कों का जाल बिछ चुका है। इसके साथ ही नौतनवा के मुड़िला में फायर स्टेशन का निर्माण, रोहिन बैराज का निर्माण और सोनौली में इमिग्रेशन चेक पोस्ट जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, अभिषेक मिश्रा, हरिकेश चन्द्र पाठक, गुड्डू पांडे, राजेश यादव, सेतु निगम के इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, पंकज त्रिपाठी, राम अचल यादव, उपेंद्र यादव, दुर्गेश भारती, कृपा शंकर यादव, महेंद्र यादव, राजेश यादव, श्रीकांत यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनता की प्रतिक्रिया:
ग्रामीणों में पुल निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि आजादी के बाद पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने जनता की दर्द को समझा है। पुल के बनने से आवागमन की बड़ी समस्या दूर होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बरसात के समय रोहिन नदी पार करने में होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए विधायक और सरकार का आभार जताया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश


