सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड में SBI का जागरूकता अभियान, सिखाए साइबर सुरक्षा के उपाय”
“सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड में SBI का जागरूकता अभियान, सिखाए साइबर सुरक्षा के उपाय”
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के जायसवाल मोहल्ला स्थित सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड कॉलेज में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें State Bank of India के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में साइबर अपराधी भी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षित बैंकिंग के टिप्स देते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहें।
इस अवसर पर सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बैंक अधिकारियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति स्मार्टफोन का उपयोग कर रहा है, ऐसे में जागरूकता ही ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भी इस जानकारी का प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराध से सुरक्षित रह सकें।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


