श्री राम जानकी मंदिर में नित्य अन्नापूर्णा भंडारे का एक वर्ष पूर्ण, सोमवार को अखंड मानस पाठ

श्री राम जानकी मंदिर में नित्य अन्नापूर्णा भंडारे का एक वर्ष पूर्ण, सोमवार को अखंड मानस पाठ
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुर मंदिर) में पिछले एक वर्ष से निरंतर चल रहे मां अन्नापूर्ण नित्य प्रसाद सेवा भंडारे का आगामी सोमवार को सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह सेवा कार्य धार्मिक आस्था, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस भंडारे की शुरुआत पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर की गई थी, जो तब से प्रतिदिन निरंतर संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा, साथ ही दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे की शुरुआत होगी, जो “हरि इच्छा” तक चलता रहेगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
समिति के सदस्य गोपाल दास ने बताया कि इस नित्य प्रसाद सेवा भंडारे में प्रतिदिन लगभग 80 से 120 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिनमें मुख्य रूप से साधु-संत, गरीब एवं जरूरतमंद नागरिक तथा दूर-दराज से आए पर्यटक शामिल होते हैं।
अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 20 अप्रैल को मंदिर पहुंचकर इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें और मां अन्नापूर्णा के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और समरसता का संदेश भी प्रसारित कर रहा है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे