नौतनवा के एबी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया वर्ल्ड हेरिटेज डे, देश की धरोहरों से हुए रूबरू
नौतनवा के एबी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया वर्ल्ड हेरिटेज डे, देश की धरोहरों से हुए रूबरू
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्थानीय एबी इंटरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड हेरिटेज डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न चित्रों के माध्यम से ऐतिहासिक स्थलों को समझा और उनके नाम भी याद किए।
शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि देश की धरोहर हमारी पहचान है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने देश का मान-सम्मान बढ़ाने में योगदान दें। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित होती है और अपने देश के प्रति सम्मान का भाव मजबूत होता है।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को किताबों के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देना भी जरूरी है, जिससे वे अपने देश और संस्कृति को बेहतर तरीके से समझ सकें।
कार्यक्रम में मोहम्मद अर्सलान, उत्कर्ष, अंशिका, अनुष्का, हरगुण, रिमझिम, देविका, प्रखर, आयुषी, शिवम्, शिवांश और कबीर सहित कई बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


