नौतनवा: बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लिया धरती संरक्षण का संकल्प
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
पृथ्वी दिवस के अवसर पर नौतनवा स्थित बचपन स्कूल और ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने संयुक्त रूप से बड़े उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को पृथ्वी और उसके संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने कविता, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, क्राफ्ट, ड्राइंग, भाषण और अभिनय के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों ने न केवल पर्यावरण के महत्व को समझा, बल्कि “मेरी धरा, मेरी धरोहर” के भाव को भी आत्मसात किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने पृथ्वी की रक्षा और सुरक्षा की शपथ ली।
इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पानी और बिजली की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने प्रत्येक कक्षा को एक-एक पौधे की जिम्मेदारी सौंपते हुए बच्चों को उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनते हैं।
डायरेक्टर अंजली ने सभी को Earth Day की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “धरती हमारी माँ है और हमें उसे हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहिए। यदि हम रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे प्रयास करेंगे, तभी सही मायनों में Earth Day सफल होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं और उन्हें उन्हें निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में मृदुल, गुरनीत, चाहत, सौम्या, रवनीत, त्रिपात, इशिका, सत्यार्थ, रयान, आरोही, अद्रीका, समृद्धि, आयुष, दिव्यांश, शिवांश, मरियम, अतुल, अथर्व, आन्या, प्रियांशी, ओम, अमन, आस्था सहित अनेक बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की।
वहीं शिक्षकों में रिंकल, श्रद्धा, अंशिका, इशिता, मनिता, प्रियंका, ईशा, अंजली, वैष्णवी, तेजस्वी, मोनिका, प्रतिभा, चंदा, राजी, सौम्या, माहि, उज्मा, ऐमान, हर्ष, सूरज, प्रियांशु, काशिफ, जितेंद्र, श्वेता, रीमा, पूजा आदि की विशेष भूमिका रही।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


नौतनवा: बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लिया धरती संरक्षण का संकल्प
कोल्हुई के लाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: CRPF में DSP बनने पर 25 अप्रैल को भव्य स्वागत व विजय रैली
मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा में हृदय रोगियों के लिए फ्री ईसीजी व जांच शिविर शुरू
नेपाल: अपने ही नागरिकों से डरती सरकार—क्या बालेन शाह भारत संग रिश्तों को नए विवाद की ओर धकेल रहे हैं?
मुख्यमंत्री से मिले विधायक—नौतनवा के परशुराम मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प 
