भारत-नेपाल बॉर्डर पर नशे का भंडाफोड़, सोनौली का युवक गिरफ्तार

भारत-नेपाल बॉर्डर पर नशे का भंडाफोड़, सोनौली का युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जनपद के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार करते हुए ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (22वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बीते शाम सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रही एक अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53DF6009) को रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से 200 बोतल प्रतिबंधित सिरप (CODINE PHOSPHATE एवं Triprolidine Hydrochloride Syrup – Asooran-C, 100ml) बरामद हुआ, जिसे अवैध रूप से नेपाल ले जाने की आशंका जताई जा रही है।
मौके से पुलिस ने रेहान पुत्र नौसाद, निवासी वार्ड नंबर 11, बाल्मीकि नगर, कस्बा सोनौली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 8500 रुपये भारतीय मुद्रा, 150 रुपये नेपाली करेंसी और एक मोबाइल फोन (Realme 11x) भी बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने एक अन्य साथी अरशद पुत्र निमुल्लाह, निवासी सोनौली का नाम उजागर किया है, जो इस नशे के नेटवर्क में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
इस पूरे मामले में पुलिस ने स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 45/26 के तहत धारा 8/22/23/29 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे