महराजगंज के कोल्हुई में सड़क हादसे में तीन की मौत
महराजगंज के कोल्हुई में सड़क हादसे में तीन की मौत
– मृतकों में दो महिलाएं व एक पांच वर्षीय बच्चा शामिल
आईएन न्यूज, कोल्हुई, महराजगंजः
महराजगंज जिला के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई चौराहे पर ही गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार दो महिला व बच्चे को बैठाकर कोल्हुई कस्बे से गुजर रहा था। अभी वह कोल्हुई मुख्य चौराहे पर पहुंचा ही था, कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को तेज टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनो सवार महिलाओं व बच्चों की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। सभी हताहत नौतनवा थाना क्षेत्र के चखना गांव के बताये जा रहे हैं। ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। मौके पर पुलिस पंहुच गयी है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया है। तथा ट्रक की तलाश में जुट गयी है।





