आईएन न्यूज एक्सक्ल्यूसिव ———————– योगी राज में बंट रहे सपा सरकार वाले स्कूल बैग

आईएन न्यूज एक्सक्ल्यूसिव ----------------------- योगी राज में बंट रहे सपा सरकार वाले स्कूल बैग

आईएन न्यूज एक्सक्ल्यूसिव —

योगी राज में बंट रहे सपा सरकार वाले स्कूल बैग
– कई स्थानों पर अब भी वितरित हो रहे अखिलेश यादव के फोटो लगे बैग

आईएन न्यूज, महराजगंज से
गुड्डू जायसवाल व धर्मेन्द्र चौधरी की विशेष रिपोर्ट:

यह कोई नई बात नहीं की परिषदीय विद्यालय में अनियमितता तथा घोटालों का बोलबाला कायम है। मगर इस घोटाले की जडें कहां तक फैली हैं, इसमें कुछ बातें बड़ी ही छिपी हैं। “पंजीरी घोटाला” की किरकिरी झेल रहे बीती सपा सरकार के तंत्र को अभी काफी कुछ जवाबदेही देनी बाकी है। ऐसे में महराजगंज जिले के तमाम परिषदीय विद्यालयों में हाल के दिनों में वितरित हो रहे सपा सरकार कालिक स्कूल बैग कई सवाल खड़े कर रहे हैं। कई विद्यालयों पर तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो लगे बैग को ही वितरित कर दिया जा रहा है। यानि कि योगी राज में भी अखिलेश सरकार की कुछ चींजे अभी भी चुनौती साबित हो रही हैं।
सबसे अजीब हाल नौतनवा ब्लाक क्षेत्र का है। यहां अभी दो या तीन दिन पहले से ही विद्यालयों पर बैग पहुंचने शुरु हुये हैं। बैग भी सपा कलर तथा अखिलेश यादव के फोटो लगे हैं। अध्यापकों को विभाग द्वारा मौखिक आदेश दिये गये हैं कि बैग से मुख्यमंत्री का स्ट्रीकर हटाकर तथा दूसरा रंग कर दिया जाय। बेचारे अध्यापक अब बैग के रंग रोगन व स्ट्रीकर हटाकर जैसे तैसे बैग वितरित कर रहे हैं। वर्ष 2016-07 के सत्र में बंट जाने वाला बैग एक सत्र की देरी और बदले प्रदेश सरकार के काल में बंट रही है। एक सत्र का यह विलंब एक संभावित बड़े गोलमाल की तरफ इशारा कर रही है।
मामला संज्ञान में आने पर विभाग व अन्य सक्षभ अधिकारी नपे तुले अंदाज में बयान देकर अपनी जिम्मेदारी की लापरवाही पर पर्दा डाल रहे हैं। फिलहाल अब मामला सत्ताधारी नेताओं तक आ गया है।

-हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने मामले को काफी गंभीर बताया। और पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में डालने की बात कही।

-खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवा कुलदीप नरायण सिंह ने तो इस विलंब का ठिकरा बीते विधान सभा चुनाव के सिर फोड़ दिया। कहा कि बैग को पिछले सत्र में ही वितरित होना था। मगर जब वितरण का समय आया तो आचार संहिता लग गयी। जिससे सपा कालिक बैग को अब वितरित किया जा रहा है।

-एसडीएम नौतनवा आलोक कुमार का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में सपा सरकार के समय के बैग वितरण का मामला संज्ञान में आया है। मामले में अपने स्तर की जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जायेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे