विधायक मां काली का लिए आशीर्वाद और भंडारा में शामिल होकर बांटी खुशियां

विधायक ऋषि त्रिपाठी मां काली का लिए आशीर्वाद और सत्यनारायण कथा में शामिल होकर बांटी खुशियां
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: जनप्रतिनिधि तभी लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाता है, जब वह केवल विकास कार्यों तक सीमित न रहकर लोगों के सुख-दुख में भी सहभागी बने। इसी भावना का परिचय देते हुए नौतनवा के विधायक देर रात तक क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जहां कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, वहीं अपने मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
इस दौरान विधायक सबसे पहले सोनौली कस्बे में स्थित काली माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद विधायक रोहित वर्मा, पुत्र अजय वर्मा के आवास पर आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे और आयोजक परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद ग्रहण कर सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
विधायक के आगमन पर उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मां काली का पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजनों में शामिल होकर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम सिंह, रवि वर्मा मनोनीत सभासद, प्रेम जायसवाल, नीरज जायसवाल, गुरु मद्धेशिया, लोकेश जायसवाल, गणेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *