सोनौली में पुलिस-एसएसबी का पैदल मार्च, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप
सोनौली में पुलिस-एसएसबी का पैदल मार्च, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण कस्बे सोनौली में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार शाम पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस पैदल मार्च ने आमजन और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा जगाया, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।
शनिवार शाम करीब 7 बजे नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी के जवान तथा डॉग स्क्वॉड की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र से कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च शुरू किया। यह मार्च मुख्य बाजार से होते हुए संवेदनशील माने जाने वाले एसएसबी रोड तक निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सोनौली, एसएसबी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।



