जंतर-मंतर घटना के विरोध में सपाइयों का आज नौतनवा तहसील पर प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

जंतर-मंतर घटना के विरोध में सपाइयों का नौतनवा तहसील पर प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को नौतनवा तहसील पर विरोध-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के तहसील अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में आज बुधवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नौतनवा तहसील परिसर के बाहर एकत्र होंगे। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचेंगे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी पूर्व प्रदेश सचिव बैजू यादव ने बताया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता ज्ञापन देकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के संयोजकों ने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी निरंतर आवाज उठाती रहेगी। बैजू यादव ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि बड़ी संख्या में नौतनवा तहसील पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *