सोनौली में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से किया संवाद
सोनौली में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से किया संवाद
स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी मंगलवार देर शाम सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड स्थित भाजपा नेता एवं सभासद रवि वर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी, शुभचिंतक और समर्थक वहां एकत्रित हो गए।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से एक-एक कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा नगर की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर में नालियों के निर्माण तथा कई स्थानों पर सड़कों की आवश्यकता से विधायक को अवगत कराया।
जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि नगर के विकास से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर सभासद रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, व्यापारी प्रताप मद्धेशिया, कृपा शंकर मद्धेशिया, सुभाष जायसवाल, नीरज जायसवाल, लोकेंद्र जायसवाल, बिट्टू झा, सूरज जायसवाल, भोलाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।



