सोनौली: छठवीं पुण्यतिथि पर याद आए सुधीर त्रिपाठी

सोनौली: छठवीं पुण्यतिथि पर याद आए सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सृजनकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की आज छठवीं पुण्यतिथि पर नगर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और उनके समर्थकों ने उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी का 9 सितंबर 2020 को असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही स्थानीय जनता, व्यापारी वर्ग और समर्थकों द्वारा प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि को ‘सेवा और स्मरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और नगर के विकास के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
सोनौली के विकास और नगर को एक नई पहचान दिलाने में स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की भूमिका को आज भी लोग याद करते हैं। उनके प्रति लोगों का सम्मान और आत्मीयता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि उनके निधन के छह वर्ष बाद भी नगरवासी उन्हें उसी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण कर रहे हैं।
पुण्यतिथि के अवसर पर नगर में कई जगह उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
इंडो नेपाल न्यूज़ परिवार भी स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की छठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनके सामाजिक सरोकारों और नगर के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *