नौतनवा: शिक्षकों की समस्याएं होंगी दूर, विधायक ने दिया भरोसा, 22 शिक्षकों का हुआ सम्मान

नौतनवा: शिक्षकों की समस्याएं होंगी दूर, विधायक ने दिया भरोसा, 22 शिक्षकों का हुआ सम्मान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के सभा कक्ष में आयोजित शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने सेवानिवृत्त हुए नौ शिक्षकों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों की जो भी समस्याएं एवं मांगें हैं, उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात भी कराई जाएगी, ताकि उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष रखा जा सके।
विधायक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके लंबे सेवाकाल के लिए बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, संगठन मंत्री अंसारी, कोषाध्यक्ष चंद्रभान प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *