सिरसिया बाजार में विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण, जनता को सौंपा विकास का तोहफा
.सिरसिया बाजार में विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण, जनता को सौंपा विकास का तोहफा
गांवों में नहीं रही गोलबंदी, विकास की राह पर है क्षेत्र–ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विकासखंड के खोरिया बाजार में मंगलवार को रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जंगल टेढ़ी घाट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का लोकार्पण नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिलापट्ट से पर्दा हटाकर सड़क का लोकार्पण किया और इसे जनता को समर्पित किया। सड़क के लोकार्पण के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने सीधा संवाद किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नौतनवा विधानसभा की जनता उन नेताओं को अच्छी तरह समझ चुकी है, जो खुद को बाहुबली बताकर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के पास जनता को बताने के लिए विकास के नाम पर कुछ नहीं बचा है। इसलिए वे एक-दूसरे का निम्न स्तर पर विरोध कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य ऐसे नेताओं को दिखाई नहीं देते। गांवों में पहले होने वाली गोलबंदी अब समाप्त हुई है, जिसके कारण क्षेत्र में शांति का माहौल बना है। आज ग्रामीण अपने गांव में गोलबंदी नहीं, बल्कि विकास और बेहतर सुविधाएं चाहते हैं।
कार्यक्रम के दौरान गणेश जायसवाल ने विधायक को बुके भेंट कर एवं स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप पांडे, ग्राम प्रधान बड़हरा विजय मद्धेशिया, ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव, राहुल दुबे, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


