ग्रामीणो ने नौतनवा तहसील पर प्रधान के विरोध में किया प्रर्दशन
ग्रामीणो ने नौतनवा तहसील पर प्रधान के विरोध में किया प्रर्दशन
आई एन न्यूज नौतनवा ;
नौतनवा विकास खण्ड के खैराटी गांव के प्रधान एवं कोटेदार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद में ग्रामीण भी दो खेमों में बैठ गए हैं । प्रधान के पक्ष में जहां ग्रामीण लामबंद हैं वही कोटे की दुकान के प्रशासनिक जांच के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की । ग्रामीणो का आरोप है कि प्रशासन एक राजनैतिक व्यक्ति के इशारे पर कार्य कर रहा है I
प्रधान की मिलीभगत से कोटे की दुकान को अन्यत्र गांव से संबंध करने की योजना बनाई जा रही है । ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार प्रधान का स्वार्थ पूरा नही कर रहा है तो उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है । आक्रोशित गांव वासियों ने कहा कि कोटे की दुकान यदि किसी अन्य गांव से संबंध किया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।
इस मौके पर अनिल सिंह, सोनू सिंह ,ललन, महेश, सुभाष, श्रीमती रीता ,रामप्रीत, बृजेश, जयचंद, इस्माइल, चंद्रावती, उर्मिला, किस्मती ,नाजमा, रामसेवक, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





