लोक निर्माण विभाग मे बिना सडक हस्तातंरण के घपले की रची गयी साजिश–कुँवर अखिलेश सिह
लोक निर्माण विभाग मे बिना सडक हस्तातंरण के घपले की रची गयी साजिश—कुँवर अखिलेश सिह
सोनौली कार्यालय । महराजगंज
लोक निर्माण विभाग मे बिना सडक हस्तांतरण के घपले की एक बडी साजिश रची गयी है ।
उक्त बाते रविवार को कुँवर अखिलेश सिह पूर्व सांसद सपा महराजगंज ने नौतनवा स्थित कुँवर आवास पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि
पैसिया – एकमा – लक्ष्मीपुर -भैसहिया चरका – खोरिया मार्ग की किमी सात से आठ तक इस मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण सेवा महराजगंज द्वारा कराया गया। उक्त मार्ग पर मरम्मत हेतू अंतिम भुगतान 17/03/15 को किया गया उक्त मार्ग को दो भागो में बाटकर 37 ए और 37 बी को क्रमशः10/6/15 और 26/5/15 को लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड महराजगंज को गडढ़ा मुक्त सङक के रूप मे हस्तांरित किया गया । अश्चर्य का विषय है कि अधीक्षण अभियंता गोरखपुर वृत लोक निर्माण विभाग गोरखपुर द्वारा दिनाक 15/4/15 को पैसिया एकमा लक्ष्मीपुर भैसहिया खोरिया मार्ग के किमी० सात से 28 मे सामान्य मरम्मत के साथ नवीनी करण हेतू निविदा आमंत्रित कर लिया और धनाभाव दिखा कर उक्त निविदा को निरस्त कर दिया । उक्त कार्य पर दूसरी निविदा जनवरी 2016 मे आमंत्रित की गयी । निर्धारित से 20 प्रतिशत कम दर पर ठेकेदार राजकुमार मिश्र अनुबंध संख्या 87/एसई 15/16 दिनाक सख्या 28/3/2016अनुबंध की लागत 76.42 लारव के सापेक्ष 1009,50 लाख का भुगतान किया गया । इसी प्रकार ठेकेदार रामसवार यादव के नाम अनुबंध संख्या 80/एसई 2015/16दिनांक11/3/2016 अनुबंध की लागत 37. 23 लाख के सापेक्ष 52.45 लाख का भुगतान किया गया । इस निविदा मे ठेकेदार द्वारा निर्धारित दर से 30 प्रतिशत कम दर पर निविदा डाली गयी थी । उक्त प्रकरण मे ग्रामीण अभियंत्रण सेवा महराजगंज से सडक के हस्तांतरण निविदा आमंत्रित करना और पुनः निविदा निरस्त कर देना और लगभग सात माह के अन्दर गडढा मुक्त सडक प्राप्त करके दुबारा सात माह के अन्दर समान्य नवीनी करण और अनुबंध की लागत से लगभग डेढे का भुगतान की प्रक्रिया ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गोरखपुर अधीक्षण अभियंता गोरखपुर अधीशासी अभियता लोक र्निमाण विभाग निर्माण खंण्ड महराजगंज और सम्बंधित सहायक अभियंता एवम अवर अभियंता लोक निर्माण खण्ड महराजगंज की संलिप्तता प्रथम दृष्टि मे प्रमाणित होती है । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हू कि उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जाच कराकर दोषियो के विरुध कार्यवाही और सरकारी धन की लूट करने वालो के विरुध कठोर कार्यवाही करे ।





