दिन भर चला महाराजगंज जिले में पुलिस का धरपकड़ अभियान, 35 वाहनों का चालान, 55 गिरफ्तार

दिन भर चला महाराजगंज जिले में पुलिस का धरपकड़ अभियान, 35 वाहनों का चालान, 55 गिरफ्तार

दिन भर चला महाराजगंज जिले में पुलिस का धरपकड़ अभियान 35 वाहनों का चालान 55 गिरफ्तार —-
पुलिस कप्तान के निर्देश पर –
35 वाहनों का चालान यातायात नियमों के उल्लंघन में 108 वाहनों से 21800 रूपया शमन वसूला विभिन्न धाराओं में 55 गिरफ्तार।
आईएन न्यूज़ महाराजगंज डेस्क:
महराजगंज जनपद के चिन्हित स्थानों पर पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया वाहनों संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच पड़ताल किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्ह्ति स्थानों पर दो पहिया वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई । जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 35 वाहनों का चालान एवं 108 वाहनों से 21800 रूपया शमन शुल्क वसूल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के पैदल गश्त अभियान के क्रम में जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा पैदल गस्त कर व्यपारियों आदि से सम्पर्क करते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर अतिक्रमण किये व्यक्तियों के विरूद्ध 290 भादवि में 05 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
पुलिस कप्तान महराजगंज द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों व गैर जमानतीय वारन्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये धरपकड़ अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्त-14, वारन्टी-04 को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर महाराजगंज के थाना कोतवाली द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना घुघली द्वारा 06 व्यक्तियों, थाना श्यामदेउरवां द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना बृजमनगंज द्वारा 04 व्यक्तियों, थाना कोल्हुई द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना परसामलिक द्वारा 02 व्यक्तियों व थाना निचलौल पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों समेत कुल-24 व्यक्तियो को धारा 151 में गिरफ्तार कर चालान किया गया।
इस अभियान के क्रम में
अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना पुरन्दरपुर में 10 ली0 कच्ची शराब, परसामलिक में 20 शीशी नेपाली शराब, निचलौल में 54 शीशी नेपाली शराब, ठूठीबारी में 22 शीशी नेपाली शराब और घुघली में 10 ली0 कच्ची शराब कुल-40ली0 अवैध शराब बरामद कर सम्बन्धित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
16 विवेचनाओं का निस्तारण के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा ग्राम विश्रामपुर में घटित घटना के वांछित 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
हॉस्पिटल रहे थे आज
जनपद से विभिन्न धाराओ में कुल 55 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय महाराजगंज से दी गई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे