48 घंटे सील रहेगा भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर

48 घंटे सील रहेगा भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट–

48 घंटे सील रहेगा भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर

48 घंटे सील रहेगा भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर 26 जून की सुबह सात बजे से लेकर 28 जून को शाम सात बजे तक बंद रखने का घोषणा जिला प्रशासन कार्यालय रूपंदेही ने एक प्रेस नोट जारी कर किया है।
बुधवार को स्थानीय निकाय के दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसको लेकर नेपाली प्रशासन सतर्क हैं। पिछले दिनों भारत नेपाल के अधिकारियों ने भैरहवा के एक होटल में बैठकर निर्णय लिया था कि मतदान के 48 घंटे तक सीमा सील रहेगी।
वाहनों का आवागमन ठप रहेगा।
निकाय चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही सीमावर्ती क्षेत्र के प्रशासन की बैचेनी बढ़ गई है और सुरक्षा के दृष्टिकोड़ से सूचनाओ का आदान प्रदान शुरू कर दिया है।
नेपाल के गृहमंत्रालय द्वारा जिला प्रशासन को दिये गए निर्देश की जिसकी प्रेस विज्ञप्ति जिलाधिकारी रुपंदेही ने सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों को प्रेषित कर लिखा है कि 72 घंटे सीमा सील रहेगा।वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से ठप रहेगा।
इस आदेश के बाद नेपाली प्रशासन ने सीमा पार बेलहिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल तेज कर दिया है।नेपाल से भारत जाने वाले ट्रक चालकों को बंदी की सूचना दी जा रही है। जब कि सूत्र बताते हैं कि सीमा 48 घंटे सील रहेगा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे