प्रतापगढ़ में बदमाशों ने कांस्टेबल को गोली मारी

प्रतापगढ़ में बदमाशों ने कांस्टेबल को गोली मारी

प्रतापगढ़ में बदमाशों ने कांस्टेबल को गोली मारी
आई एन न्यूज़ लखनऊ डेस्क: प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मान्धाता थाने में तैनात कांस्टेबल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने यहां बताया कि मानधाता थाने में तैनात 40 वर्षीय कांस्टेबल मोहन अलविदा नमाज ड्यूटी पर मढ़ई पुर गाँव में गया था । डयूटी के बाद वह मोटरसाइकिल पर थाने पर वापस लौट रहा था । रास्ते में कुछ संदिग्ध लोगों को बैठे देख वह रुक गया और उनसे पूछताछ करने लगा । इसी दौरान उन लोगो ने मोहन को गोली मार दी और फरार हो गये। उन्होंने बताया गोली कांस्टेबल के कंधे में लगी है । घायल मोहन को उपचार के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे