ट्रेन से कूदकर आत्म हत्या का प्रयास करने वाला युवक घायल-
ट्रेन से कूदकर आत्म हत्या का प्रयास करने वाला युवक घायल-
घायल युवक नेपाल के मर्चवार का निवासी —
आई एन न्यूज नौतनवा:
स्थानीय थाना क्षेत्र के खडग बरवा व बरवाकला स्टेशन के बीच संदिग्ध परिस्थित मे रेलवे लाइन के किनारे घायल अवास्था मे युवक मिला।
बुधवार की सुबह ग्रामीणो की सूचना पर पहुची पुलिस डायल 100 न० उसे नौतनवा प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लायी।
उसकी जामा तलाशी मे उसके जेब से एक पत्र मिला जिस पर लिखा हुआ है कि मेरा नाम दिनेश बरई पुत्र उमर बरई माता का नाम फूला बरई निवासी मर्चवार नेपाल है । यह भी लिखा है कि मेरी लाश नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया जाए। घायल युवक का उम्र 20 वर्ष बताया गया।
बताते चले की उसके वाए तरफ सर पर चोट लगा है। घायल दिनेश बरई को 108 एम्बूलेनस से नौतनवा लाया गया।
यहा प्रथामिक उपचार के बाद डाक्टर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए।





