ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आईएन न्यूज बृजमनगंज:
थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर के समरधीरा चौराहे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई ।
बताया जाता है कि सब्बीर अहमद निवासी बैरवा बनकटवा थाना नवतनवा बीते मंगलवार को अपनी बाइक द्वारा कहीं जा रहे थे। इसी बीच थाना पुरन्दरपुर के समरधीरा चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची । इलाज के लिए उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया । इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव ने बताया कि घायल सब्बीर अहमद की इलाज के दौरान जिला अस्पताल महराजगंज में मौत हो गई है । पुलिस कार्यवाही में लगी है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे