चाची पर तेजाब फेक भतीजा फरार ,झुलसी चाची –

चाची पर तेजाब फेक भतीजा फरार ,झुलसी चाची -

चाची पर तेजाब फेक भतीजा फरार ,झुलसी चाची —
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
नशे में धुत भतीजे ने चाची पर तेजाब फेंक फरार हो गया । चाची का कसूर इतना था कि नशे में घुत भतीजे द्वारा गाली का विरोध करने से खफा भतीजे ने चाची उर्मिला पर तेजाब फेंक दिया। संयोग रहा कि तेजाब चेहरे पर नहीं पड़ा। बस उसके दोनों हाथ ही झुलसे। गंभीर हालत में उर्मिला को घुघली पीएचसी में भर्ती कराया गया। घुघली पुलिस ने भतीजे जितेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार की देर शाम तक आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा। घटना घुघली क्षेत्र के बरवा चमैनिया गांव का है। पीड़िता उर्मिला गांव की आशा भी है। बुधवार देर शाम आरोपित भतीजा जितेन्द्र नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उर्मिला को गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने उर्मिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रहा कि उर्मिला का चेहरा नहीं झुलसा। तेजाब बस बांह पर ही पड़ा। इससे फफोले पड़ने शुरू हो गए। हालत गंभीर देख उसे घुघली पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों के अनुसार तेजाब अधिक तीव्रता का नहीं था। इससे प्रभाव कम पड़ा है नहीं तो उर्मिला को सर्जरी की जरूरत पड़ती। 
बरवा चमैनिया गांव की घटना में आरोपित जितेन्द्र के खिलाफ धारा 324, 504 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  आरके सिंह, एसओ घुघली ने कहा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे