सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबारियों से कब तक चलेगा आंख मिचोली का खेल

सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबारियों से कब तक चलेगा आंख मिचोली का खेल —-
दस लाख रुपए के हेरोइन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार- बाइक जप्त
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस से मीठे जहर के कारोबारियो के बीच आंख मिचोली का खेल बन्द नही हो रहा है । एसएसबी हो या पुलिस भटके हुए नेपाली नशेड़ी युवको को पकड़ जेल भेज कर उच्चाधिकारियों से वाहवाही लूटने मे जुट जाते हैं । जबकि हेरोइन के थोक व फुटकर कारोबारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता । बुधवार की शाम को सोनौली थाना क्षेत्र मे एसएसबी की
डंडा हेड टीम ने दो नेपाली नशेड़ियों को 45 ग्राम हीरोइन के साथ पकड़ कर सोनौली कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उक्त नशेड़ी युवक को एनडीपीएस की धारा 8/20 में चलान कर एसएसबी और पुलिस दोनों ने अपने जिम्मेदारियों का इतिश्री समझ लिया ।
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो में एक लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है कि नेपाल के नशेड़ी युवकों को जब हेरोइन के साथ एसएसबी या पुलिस पकड़ती है और उनसे पूछताछ करती है तो उनके बताए स्थानों पर छापेमारी क्यों नही किया जाता है । हेरोइन बेचने वाले व्यकित को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जाता है।
यह यक्ष प्रश्न एक लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्र में गूंजता चला आ रहा । देर रात नेपाल बार्डर पर करीब दश लाख रूपये के हेरोईन के साथ दो नेपाली युवक विष्णु बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी सूर्यपूरा रूपनदेही नेपाल व विरेन्द्र पुत्र मन बहादुर निवासी परवा रूपनदेही नेपाल को एसएसबी ने गिरफ्तार किया।
दोनो युवक मोटर साईकिल पर सवार होकर एक झटके में नेपाल निकल जाना चाहते थे। किन्तु सीमा पर तैनात एसएसबी जवानो ने नेपाल प्रवेश से पहले दवोच लिया।
एसएसबी के डिप्टी कमान्डेंट दिलीप कुमार झा का कहना है कि पकडे़ गये हेरोईन की कीमत करीब दश लाख रूपया है ।
माल व व्यक्ति को अग्रीम कार्यवाही के लिए सोनौली पुलिस को सौप दिया गया है ।
आंख मिचोली के इस आरोप पर शीघ्र विराम लगाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा ।





