नही चेता विद्युत विभाग तो होगा आंदोलन—शशिकान्त
नही चेता विद्युत विभाग तो होगा आंदोलन–शशिकान्त
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
।
आई एन न्यूज बृजमनगंज:
विद्युत सब स्टेशन बृजमनगंज क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है। जिनकी समस्याएं दूर करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष व युवा समाज सेवी शशिकान्त जायसवाल ने विभाग को चेतावनी देते हुए आंदोलन का मन बना लिया है।
मालूम हो कि विद्युत् सब स्टेशन बृजमनगंज क्षेत्र का ग्राम सभा हाता बेला हरैया का टोला नरायनपुर है। इस गांव में आपूर्ती हेतु 100 के वी का ट्रेन्सफार्मर लगा है। यहाँ की आपूर्ति जर्जर पोल व तार के भरोसे हो रहा है। जो आये दिन फाल्ट होता है। उपभोक्ता महीनो से लो वोल्टेज व बार बार फाल्ट से परेशान है। लोगों की सूचना के बाद भी कोई पहल विभाग द्वारा नही हो रही है। ऐसे में श्री जायसवाल ने कहा कि की उपभोक्ताओं की शिकायत पर विद्युत् विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से बात की गई है। जो जल्द से जल्द ठीक कराने की बात कहे है। यदि समय रहते शिकायत दूर नही हुई तो उपभोक्ताओं को साथ लेकर आंदोलन किया जायेगा।





