युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास
युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास
नौतनवा पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना टली —-
आईएनन्यूज, नौतनवा:
नौतनवा थाना छेत्र के खैराटी गांव के पास नहर रोड़ के पास एक युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो बजे रात की है। पुलिस ने समय से पहुंच युवती को बचा लिया।पूरा वाकया कोल्हुई वायरल वीड़ियो जैसी वारदात दोहराने का प्रयास जैसा ही रहा। प्रेमी जोड़े को करीब आधा दर्जन युवकों ने सुनसान तथा अंधेरे में दबोच लिया। फिर छेड़खानी व युवती के साथ रेप का प्रयास शुरु हो गया। सूत्र बताते है कि प्रेमी ने वहां से भाग कर १०० नंबर पर फोन किया और घटना की जानकारी दी। डायल सौ वाहन समय से पहुंच गयी। मगर मौके से बदमाश युवक भाग निकलने में सफल रहे। बदहवास प्रेमी जोड़े को पुलिस थाने लायी है। प्रेमी युगल फरेंदा के निवासी बताये जा रहे हैं। जिनसे पूछ़ताछ चल रही है।





