बार्डर पर हेरोइन और चरस की खेप के साथ एक औरमहिला पुरुष गिरफ्तार
बार्डर पर हेरोइन और चरस की खेप के साथ महिला पुरुष गिरफ्तार
– एसएसबी और पुलिस की सयुक्त जाच में मिली सफलता–
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य द्वार पर एसएसबी और पुलिस की सयुक्त जाच में एक नेपाली महिला के पास चरस और फरेन्दी तिवारी गांव के निकट एक युवक के पास से हेरोइन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है । बरामद मादक पदार्थों की कीमत 50 लाख रूपये आंका गया है।
मंगलवार की देर शाम एसएसबी के सब इंस्पेक्टर राजा मुराद अली और चौकी प्रभारी सोनौली एएन तिवारी सयुक्त रूप से सरहद पर नेपाल से आने जाने वाले लोगों की जाच कर रहे थे । उसी समय एक महिला को टीम ने जाच के लिए रोका, जाच के दौरान उसके पैर में कुछ बधे होने के सन्देह पर उसकी गहन तलासी के दौरान दो किलो सात सौ ग्राम चरस बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपना नाम लीला थापा निवासी सुर्खेत नेपाल बताया। और यह भी बताया की बुटवल में एक आदमी ने इसे सोनौली बस डिपो तक पहुचने के लिए दिया था।
जिसके बदले मुझे पाच ध्जार रूपये मिलते।
उधर टीम ने नेपाली सीमा से सटे पगडण्डी रास्ते से भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास जाच के दौरान 83 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में उसने अपना नाम दिल बहादुर पुत्र ढक बहादुर निवासी मुर्गिया रूपन्देही भैरहवा बताया।
आने यह भी बताया की वह इसका सेवन करता है।
कोतवाल राम दवन मौर्य ने बताया की दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा मैं चालान किया जा रहा है।





