कर्नाटक सरकार अब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक देगी मुफ्त शिक्षा

कर्नाटक सरकार अब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक देगी मुफ्त शिक्षा

कर्नाटक सरकार अब लड़कियों को ग्रेजुएशन तक देगी मुफ्त शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करते हुए कर्नाटक सरकार ने लड़कियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यहां सरकार ने कक्षा 1 से ग्रेजुएशन स्तर तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला किया है। कर्नाटक के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में आने वाले शिक्षण सत्र से ये फ्री एजुकेशन की मुहीम चलाई जाएगी।
हाईयर एजुकेशन मिनिस्टर बसवराज रायारेड्डी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि करीब 18 लाख ऐसी छात्राएं मौजूद हैं जिनके अभिभावकों की आय 10 लाख रुपये से कम है। ऐसे में इन छात्राओं को फ्री एजुकेशन दी जाएगी। उनका कहना है कि ये मुहीम सिर्फ गरीब तबके की छात्रों के लिए बनाई गई है ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा सके। आपको बता दें कि इससे पहले कुछ इसी तरह की मुहीम तेलंगाना और पंजाब में भी शुरू की जा चुकी है।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे