गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए संजीवनी बना O Level व CCC कोर्स
गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए संजीवनी बना O Level व CCC कोर्स, सरकार दे रही ₹15,000 की सहायता
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान सभी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। जीवन के हर क्षेत्र—चाहे वह शिक्षा हो, रोजगार हो या प्रशासन—हर जगह कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और शीघ्रता से करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग अनिवार्य हो गया है। ऐसे में एक साक्षर व्यक्ति के लिए सबसे अधिक रोजगार के अवसर कंप्यूटर के क्षेत्र में ही उपलब्ध हैं।
इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्ग के छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से O Level तथा CCC कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों की फीस लगभग ₹15,000 होती है, जिसे सरकार स्वयं वहन करती है। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो आर्थिक तंगी के कारण उच्च तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
हालाँकि, जागरूकता की कमी के चलते अधिकांश पात्र छात्र इस सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस संदर्भ में सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड, नौतनवा के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए आम जनता से अपील की है कि इस योजना की जानकारी समाज के हर कोने तक पहुँचे, इसके लिए लोग सहयोग करें।
राजीव शर्मा ने आग्रह किया है कि लोग नीचे दिए गए सरकारी योजना के विज्ञापन को कम से कम 1 दिन के लिए अपने WhatsApp स्टेटस पर लगाएँ, ताकि अधिक से अधिक गरीब व पिछड़े वर्ग के छात्र इस योजना से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा, “शिक्षा का प्रसार एक पुनीत कार्य है, इसमें आप सबका सहयोग आवश्यक है।”
O Level व CCC कोर्स के लाभ:
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹15,000 तक की फीस वहन
कंप्यूटर क्षेत्र में सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर
आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम
ऐसी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक छात्रों तक पहुँचाना न केवल एक सामाजिक उत्तरदायित्व है, बल्कि समाज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है। यदि आप भी किसी जरूरतमंद छात्र को इस योजना से जोड़ते हैं, तो यह उनके भविष्य को रोशन करने का कार्य होगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





