और अर्शे बाद दिखा पुलिस का मानवीय जज्बा
और अर्शे बाद दिखा पुलिस का मानवीय जज्बा
अचेत नेपाली नागरिक की मदद में उठे हाथ,हो रही प्रसंशा
सोनौली (महराजगंज) भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे के रामजानकी मन्दिर चौराहे पर घण्टो अचेत पड़े एक नेपाली राहगीर को क्रास बॉर्डर एंटी ड्रग्स ऑर्गनाइजेशन संगठन एवम स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुचाया गया । पुलिस के इस सराहनी कार्य की चौतरफा प्रसंशा हो रही है ।
रविवार की दोपहर को चिलचिलाती घूप में रामजानकी चौराहे पर एक नेपाली युवक राहगीर एका एका अचेत होकर गिर गया । भरे चौराहे पर इसके गिरने के बाद स्थानीय नागरिक उसे घेरकर तमाश बीन बने रहे । एन्टी ड्र्ग्स ऑर्गनाइजेशन के भारतीय सीमा में अगुवाई करने वाले अनुराग मणि त्रिपाठी मौके पर पहुँचे और उन्होंने तत्काल उक्त घटना की जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को दी । जिस पर सोनौली पुलिस हरकत में आ गयी और चौकी के तीन सिपाही जनार्धन मिश्रा, देबेन्द्र यादव , समसेर सिंह श्री मणि के सहयोग में लग कर उसे एक प्राइबेट वाहन पर लाद कर नेपाल भैरहवा मेडिकल कालेज उपचार के लिए भेजा । स्मरण हे कि एक वेसहारा बीच सड़क अचेत पड़े नेपाली नागरिक को आने जाने वाला हर कोई देखकर गुजर जा रहा था । लेकिन कोई उसकी सुधि लेने वाला नही था ।
सोनौली चौकी के सिपाही जनार्धन मिश्रा ने उक्त राहगीर को उठाने का जब प्रयास किया तो तमाम हाथ सहयोग में जुट गये । पुलिस के इस सराहनी कार्य से चौतरफा प्रसंशा हो रही है ।






