लखनऊ:स्वाइन फ्लू के 35 और डेंगू के 5 नए मरीज,स्वाइन फ्लू के 2000 मामले

लखनऊ:स्वाइन फ्लू के 35 और डेंगू के 5 नए मरीज,स्वाइन फ्लू के 2000 मामले

 

लखनऊ:स्वाइन फ्लू के 35 और डेंगू के 5 नए मरीज,स्वाइन फ्लू के 2000 मामलेलखनऊ:स्वाइन फ्लू के 35 और डेंगू के 5 नए मरीज,स्वाइन फ्लू के 2000 मामले

आई एन न्यूज डेस्क लखनऊ:राजधानी में स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। शहर में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 35 नए मरीज मिले, तो वहीं डेंगू के भी पांच नए केस सामने आए हैं। इस तरह राजधानी में अब तक 60 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, जबकि स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 1940 पहुंच चुका है। 

सीएमओ ने बनाईं 40 नई टीमें

एसीएमओ डॉ. सुनील रावत ने बताया कि डेंगू व अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए अभी 110 टीमें काम कर रही हैं। इनके अलावा 40 नई टीमें बनाई जा रही हैं जो घर-घर जाकर मच्छरजनित स्थितियों की जांच करेंगी। इसके अलावा मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव भी किया जाएगा।

पुलिस की मदद से काटेंगे चालान
एसीएमओ डॉ. सुनील रावत ने बताया कि दो महीने में जांच के दौरान कई जगह लार्वा मिल चुके हैं। अब दोबारा जांच में लार्वा मिलने पर ऐसे लोगों से 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए 6 टीमें बनाई गई हैं और एसएसपी को पत्र लिखकर फोर्स भी मांगी गई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे