अब हर किसी के पास होगा अपना घर, सिर्फ 2 लाख में मिलेगा 1BHK फ्लैट
अब हर किसी के पास होगा अपना घर, सिर्फ 2 लाख में मिलेगा 1BHK फ्लैट
आई एन न्यूज डेस्क लखनऊ: सिर के ऊपर छत होने का सपना हर इंसान की मंशा होती है, जिसे आज के मंहगाई के दौर में पूरा कर पाना बस की बात नहीं रही। लेकिन यूपी में इस सपने को योगी सरकार जल्द ही पूरा करने जा रही है। जी हां सरकार जल्द ही पीएम मोदी की आवास योजना के तहत कम आय वालों को केवल 2 लाख रुपए में घर दिलाएगी।
बेघरों को 2 लाख में मिल सकता है मकान
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप के तहत एक लाख मकान बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 4.50 लाख रुपए होगी। इसमें केंद्र सरकार 1.50 लाख और राज्य सरकार एक लाख रुपए अनुदान के रूप में देगी। इससे मकान को खरीदने की कीमत 2 लाख हो जाएगी।
2 बीएचके वाले मकान के लिए लोन की भी है सुविधा
इतना ही नहीं जो मकान खरीदेगा उसे लोन भी दिया जाएगा। कर्ज के रूप में इन मकानों को बंधक के रूप में रखा जाएगा। लोन अदायगी न हो पाने पर इसे बेचने संबंधी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। ये अपार्टमेंट 4 मंजिला होंगे, हर अपार्टमेंट में 2 कमरे, एक किचन, शौचालय, बाथरूम और एक बालकनी होगी। इस योजना में न्यूनतम 250 मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए 100 फीसदी ईडब्ल्यूएस आवासों की योजना बनाई जा सकती है।
कहां बनेंगे कितने मकान
– आवास विकास परिषद 30,000
– गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 9000
– लखनऊ 12000
– कानपुर-आगरा 10,000-10,000
– इलाहाबाद 6500, मेरठ 2000
– मुरादाबाद 5000
– अलीगढ़ 3000
– बरेली 1000
– गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन व वाराणसी 1500-1500
– फिरोजाबाद व हापुड़- पिलखुआ 800-800
– बांदा, बुलंदशहर, फैजाबाद, मुजफ्फरनगर, झांसी, रायबरेली, सहारनपुर, उन्नाव, रामपुर व उरई 500-500 तथा
– आजमगढ़ 200 और बागपत व बस्ती विकास प्राधिकरण को 100-100 मकान बनाने का लक्ष्य






