उत्तर प्रदेश के मंत्री ने आजम खान पर कोष के गबन का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश के मंत्री ने आजम खान पर कोष के गबन का लगाया आरोप
आई एन न्यूज ब्यूरो रामपुर: उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने आज समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर पूर्व की सरकार के दौरान मंत्री के रूप में कोष गबन करने का आरोप लगाया।
राज्य विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित रजा ने आरोप लगाया, ‘‘आजम खान ने हज और वक्फ विभागों के मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान तकरीबन समूचे कोष को खत्म कर दिया।’’
भाजपा कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने खान पर विभाग की जमीन हड़पने और मदरसा के लिए कोषों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए रजा ने उस पर राज्य के मदरसों के विकास के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।रजा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ और हज के लिए राज्य मंत्री हैं।





