नेपाली यात्रियों से वसूली की तो खैर नहीं! सीमा पर लगा हेल्प डेस्क 

नेपाली यात्रियों से वसूली की तो खैर नहीं! सीमा पर लगा हेल्प डेस्क 
नेपाल रूपन्देही SP से वार्ता करते इंडोनेपाल न्यूज संवाददाता
नेपाल रूपन्देही SP से वार्ता करते इंडोनेपाल न्यूज संवाददाता

नेपाली यात्रियों से वसूली की तो खैर नहीं! सीमा पर लगा का हेल्प डेस्क

नेपाली यात्रियों से वसूली की तो खैर नहीं! सीमा पर लगा का हेल्प डेस्क 
पीड़ित व्यक्ति की सेवा, भगवान की सेवा करने के समान—एसपी रुपन्देही ।
– दशहरा पर्व के मद्देनज़र नेपाली प्रशासन ने शुरु की कवायद्
भैरहवा जिले के इंस्पेक्टर रबिन बिष्ट इंडो नेपाल को जानकारी देते हुए
भैरहवा जिले के इंस्पेक्टर रबिन बिष्ट इंडो नेपाल को जानकारी देते हुए
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा बलहिया बस पार्क में दशहरा दीपावली जैसे महान पर्व के मद्देनजर पीड़ित यात्रियों के लिए पुलिस ने हेल्प डेस्क स्थापित किया। जिसका उद्घाटन रुपंदेही जिले के पुलिस अधीक्षक श्यामलाल कि ज्ञवाली ने किया ।
मंगलवार को पुलिस हेल्प डेस्क के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवी संगठन के लोगों को संबोधित करते हुए श्री ज्ञवाली ने कहा कि  पीड़ित व्यक्ति की सेवा करना भगवान की सेवा करने के समान है । उन्होंने यह भी कहा कि इस हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य तभी सफल हो पाएगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपना सहयोग दें लूटे पीटे या जहरखुरानी जैसी समस्याओं से ग्रसित व्यक्ति कहीं भी मिलता है तो उसका पूरा सहयोग करें  इस हेल्फ डेस्क के माध्यम से किया जायेगा ।
इसी क्रम में नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष डॉ० शांत कुमार शर्मा नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता पश्चिमाञ्चल यातायात व्यवसायिक संघ के सुरेन्द्र क्षेत्री सिद्धार्थ यातायात व्यवसाई संघ के अध्यक्ष एजाज खान ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की हेल्प डेस्क की स्थापना से भारत से नेपाल लौटने वाले नेपाली नागरिको को भारतीय सीमा में होने वाले घटनाओं पर विराम लगेगा यह एक सराहनीय प्रयास है ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस्पेक्टर रबिन बिष्ट
कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस्पेक्टर रबिन बिष्ट
स्मरण रहे कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में दशहरा और दिवाली तथा छठ पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । इस पर्व पर भारत में रहने वाले तमाम नेपाली नागरिक अपने घरों को त्योहार मनाने अवश्य लौटते हैं। ऐसे में तमाम लोगों से भारतीय क्षेत्रो में लूटने और दुर्व्यवहार की शिकायत मिलता रहता है । अब ऐसे लुटेरे पर शिकंजा कसने के लिए नेपाल पुलिस ने हेल्प करता स्थापित किया है । 
हेल्फ डेस्क पर एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही तैनात रहेंगे और ऐसे पीड़ितों का नाम पता एड्रेस लिखकर भारतीय सीमा के पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कराएंगे और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे ।
इस मौके पर हिंदू वाहिनी सोनौली के राजू गुप्ता शंकर थापा नेपाली पत्रकार अरुण ज्ञवाली शोभित थापा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के प्रभारी निरीक्षक रबिन बिष्ट ने किया 
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे