यूपी:एटीएस ने तीन बगालादेशियो को पकड़ा,फर्जी आधार कार्ड बरामद

यूपी:एटीएस ने तीन बगालादेशियो को पकड़ा,फर्जी आधार कार्ड बरामद

यूपी:एटीएस ने तीन बगालादेशियो को पकड़ा,फर्जी आधार कार्ड बरामद

यूपी:एटीएस ने तीन बगालादेशियो को पकड़ा,फर्जी आधार कार्ड बरामद

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊः यूपी एटीएस द्वारा राजधानी से अंसारुल्ला बांग्ला टीम के 3 आतंकी बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है । इनको आज न्यालय पेश कर PCR के लिए आवेदन दिया जा रहा है । चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी सगे भाई हैं । इनके पास से एटीएस ने फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए है ।
आप को बता दें कि पकड़े गए आतंकी मोहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल खालिक, रजीदुद्दीन पुत्र अब्दुल खालिक और मो. फिरदौस पुत्र अब्दुल खालिक है, जो कि निवासी छितिगड़ा पंतवाड़ा पोस्ट सूतीघटा थाना कोतवाली के रहने वाले हैं ।
गौरतलब है कि एटीएस द्वारा 6 अगस्त 2017 को अंसारुल्ला बांग्ला टीम के आतंकी बांग्लादेशी अब्दुल्लाह अल मामून को मुजफ्फरनगर के कुटेसरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था । अब्दुल्ला से पूछताछ मे उसके अन्य साथियों के नाम भी सामने मे आए, जिनकी तलाश मे सितंबर 12 को देवबंद स्थित कई

मदरसों में पूछताछ की गई ।
इसके बाद सूचना मिली कि एक मदरसे से 3 लड़के भाग गए हैं । जिसके चलते घेराबंदी की गई और इन्हें लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से उतार कर पूछताछ की गई । उन्होंने स्वयं को बंगलादेशी होने की बात कबूल की है । इनके पास से गलत नाम पते से बनवाया गया आधार कार्ड बरामद किया गया है ।
एसपी राजेश साहनी और डीएसपी दिनेश पुरी के नेतृत्व में एटीएस टीम द्वारा तीनों को गिरफ्तार किया गया है । डीएसपी मनीष सोनकर इन्हें रिमांड पर ले कर पूछताछ करेंगे कि यह अचानक देवबंद छोड़ कर क्यों भागे । क्या इनके किसी आतंकी समूह से संबंध हैं? 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे