भारतीय कपडो भरी पीकप शस्त्र सीमाबल के जवानो ने दबोचा —

भारतीय कपडो भरी पीकप शस्त्र सीमाबल के जवानो ने दबोचा ---

भारतीय कपडो भरी पीकप को शस्त्र सीमाबल के जवानो ने दबोचा ——-
तीन हिरासत मे कपडो को अवैध रास्ते भारत से ले जा रहे थे नेपाल——–
निचलौल /महराजगज भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 4.95 लाख का मय पिकअप कपड़ा पकड़ कर तीन को अपने हिरासत मे ले लिया ।
सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र ठाकुर व हेड कांस्टेबल गणेश डिंगा अपने जवानो के साथ लक्ष्मीपुर खुर्द में सोमवार की देर शाम गस्त पर थे उसी समय तेज गति से महिंन्द्रा पिकअप नंबर UP53CT4271 नेपाल बार्डर की ओर जाती दिखायी दी । जिसको देख जवानो ने घेराबन्दी कर गाड़ी को रोक लिया । और जब तलाशी ली तो उसमे भारतीप कपड़ा जिसमे लेडिज शूट व शूटिंग शर्टिंग भरा हुआ था।
मौके पर एसएसबी ने पिकअप चालक समेत 2 तस्करों को भी दबोच लिया । पकड़े गए तस्कर नेपाल के भुजहवा के बुड़ंत्वापुर निवासी दीपक चौधरी व किशोर तथा पिकअप चालक ठूठीबारी निवासी मो0 शाहिल बताया गया है । बरामद कपडा मय पिकअप व अभियुक्तों को एसएसबी ने निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया । कुल कपड़ो की मय पिकअप कीमत 4.95 लाख रुपये ऑकी गयी है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे