सोनौली:स्वच्छता ही सेवा के तहत किया साफ सफाई
स्वच्छता ही सेवा के तहत किया साफ सफाई
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली: स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह भाजपा नगर अध्यक्ष प्रेम जायसवाल के नेतृत्त्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ झाड़ू लगा कर साफ़ सफाई किया और स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया।
इस मौके पर सेक्टर प्रभारी प्रेम सिंह,संजीव जैसवाल,पूर्व प्रधान महेंद्र जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव नारायण,भाजपा युवा नेता गणेश जैसवाल(आनन्द),प्रदीप जैसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।


