…और फिर लुट गये दो नेपाली युवक
….. और फिर लुट गये दो नेपाली युवक
रोडवेज के चालक-परिचालकों पर जहरखुरानों से सांठगांठ होने का आरोप

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनोली: विजयदशमी पर्व मनाने अपने वतन नेपाल लौट रहे दो नेपाली युवक फिर जहरखुरानी का शिकार हो गए और उनके नगद रुपए मोबाइल कपड़े जहरखुरानों ने लूट लिया।
बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे रिक्शे पर दो नेपाली युवकों को लादकर नेपाली सीमा के बेलहिया पुलिस कार्यालय रिक्शावाले ले आए और नेपाल पुलिस उनको होश में लाने के प्रयास में जुटी रही और काफी प्रयास के बाद दोनों नेपाली युवक कुछ छड़ के लिए होश में आए तो उन्होंने

अपना नाम राजू अधिकारी निवासी गुलमी नेपाल तथा दूसरे युवक ने अपना नाम लोक बहादुर कुंवर बताया । दोनों दिल्ली के गाजियाबाद में कही नौकरी करते है।अर्ध वेहोशी हालात में बताया कि लखनऊ के आसपास बगल में एक यात्री बैठ गया बिस्कुट और पानी पीने के दौरान नशीला पदार्थ खिला दिया। रोडवेज बस जब सनौली डीपो में पहुंची तो दोनों बेहोश यात्रियों को सोनौली रोडवेज बस डिपो के चालक-परिचालक उसे रिक्शे पर बैठा कर नेपाल भेज दिया
इसके बाद किसी को सूचना देना उचित नहीं समझा ।
यह मामला एक दिन की घटना नहीं है प्रतिदिन नेपाल यात्री जहरखुरानी का शिकार रोडवेज बसों में हो रहे हैं रोडवेज बस के चालक परिचालक अपनी कमियों को छुपाने के लिए लूटे गए यात्रियों को चुपके से नेपाल भिजवा देते हैं नेपाल के लोगों का सीधा आरोप है कि रोडवेज के चालक परिचालकों के मिलीभगत से या घटनाएं आए दिन घटित हो रहे हैं

