आगनबाडी कार्यकत्रियां अनिश्चितकालीन हडताल पर —
महराजगंज। महराजगंज जिले में आगनबाडी कार्यकत्रियां अनिश्चितकालीन हडताल पर है। सदर ब्लाक परिसर में धरना देने के दौरान जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नही आया तो गुस्साई कार्यकत्रियों ने नगर में फरेन्दो रोड का जाम कर गुस्से का इजहार किया। बाद में एडीएम पहुंचे और समझाये बुझाये तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
कार्यकत्रियों की मांग है कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाये या 18000 मानदेय दिया जाय, सेवा निवृति के बाद पेशन योजना का लाभ दिया जाय , स्वास्थ्य अवकाश की सुविधा दिया जाय, मृत्यु के बाद मृतक आश्रित को नोैकरी दी जाय, हौशला पोषण योजना का संचालन खाता एकल किया जाय , विभागीय मिटिंग के लिए आने पर टीएडीए दिया जाय , जून माह का अवकाश दिया जाय ,प्राथमिक विद्यालयों में सीधी भर्ती के लिए कोटा निर्धारित किया जाय , ड्यूटी बीएसलओ और अन्य गैर कार्यो में न लगाया जाय।





