ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने बेलहिया में विधायक का किया भव्य स्वागत

ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने बेलहिया में विधायक का किया भव्य स्वागत
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया बेलहिया में प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार का आगाज
आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क । नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेलहिया में स्थित अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी का क्षेत्रीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
​स्वागत समारोह के पश्चात विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्रवासियों के साथ श्री राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की और जीर्णोद्धार कार्य का औपचारिक शुभारंभ कराया।
​कार्यक्रम के दौरान श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्री शंभू दास जी महाराज ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
​जीर्णोद्धार एवं स्वागत समारोह में पहुंचे ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “यह प्राचीन मंदिर पिछले एक दशक से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार रहा है। यह स्थल इस पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए अगाध आस्था का केंद्र है। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद बेलहिया गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और दूर-दूर से श्रद्धालु इस अति प्राचीन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आएंगे।”
​इस अवसर पर विधायक के स्वागत और जीर्णोद्धार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से विजय श्रीवास्तव, बी.के. त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, रवि वर्मा, बैजनाथ यादव, संजय यादव, रामकरन यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *